Wednesday, July 15, 2009

खुला जीवन रहस्य: ‘द सिक्रेट’

क्या जीवन के सभी आयामो मे काययाबी हासिल करना संभव है? क्या सफल जिंदगी के कुछ खास सूत्र है? क्या इससे संबंधित कोई नियम है?
मित्रो, इस सवाल का जवाब देना आसान बात नही। इसी के संदर्भ मे कुछ दिन पहले एक जबरदस्त किताब हाथ लगी। ऑस्ट्रेलियन लेखिका र्‍हॉंडा बर्न लिखित ‘द सिक्रेट’ यह पुस्तक अपने पाठको को बहोत सारे सवालों का जवाब तो देती है, साथमे कामयाबी के कुछ जादूई नुस्खे भी दे जाती है। वैसे ‘द सिक्रेट’ को सही मायने मे किताब कह भी नही सकते। इस का स्वरूप भी कुछ अटपटा सा लग सकता है। संक्षेप मे कहे तो यह ‘लॉ ऑफ अट्रॅक्शन’ अर्थात आकर्षण के नियम के सिध्दांतपर आधारित है। दुनिका की हर एक सफल व्यक्ती एवम् समृध्द सभ्यता मे इसका कभी ना जरूर उपयोग किया है। बीसवी सदी के प्रारंभ मे अमेरिका के कुछ लेखकोंद्वारा इस नियम को लोकप्रिय रूप मे सादर किया गया। ‘न्यू थॉट’ विचारधारा ने इसका खूब उपयोग किया। इसपर कई किताबे लिखी गई। सिनेमासहीत अन्य प्रकारोमे भी इसका उपयोग हुआ। लेकीन ‘द सिक्रेट’ मे इसे बहोत ही कुशलता से सजाया गया है।
इस किताब की शुरूआत होती है लेखिका के निजी जिंदकी के हादसे से। निराशाओ से जुझती हुई लेखिका हे हाथ मे ‘लॉ ऑफ अट्रॅक्शन’  का सूत्र लगता है। इससे उसे बहोत लाभ होता है। मानवजाती के इतिहासमे इस नियम का आजतक किस तरह उपयोग हुआ इसकी उसे जिज्ञासा जागृत होती है। इसपर गहन अध्ययन के बाद वो आश्चर्यचकीत होती है। एक तो सदीयो से इसका कामयाब लोगोंने खूब उपयोग किया है इसका र्‍हॉन्डा बर्न को ज्ञान मिला। इसीके साथ वर्तमानमे भी कई लोगोने इसीसे अपने जीवनमे सबकुछ पाया है यह बात भी उन्हे पता चलती है। इसके बाद सौ के उपर कामयाब स्त्री-पुरूषोंसे साक्षात्कर कर उन्होने इस किताब का सृजन किया। इसमे आकर्षण के सिध्दांत के सिवा अन्य महत्वपूर्ण बाते भी है। जिससे आप भौतिक जीवन, स्वास्थ, रिश्ते आदी मे सफलता प्राप्त कर सकते है। वैसे भी अमरिकाही नही पुरी दुनिया मे ‘सेल्फ हेल्प’ किताबोंकी बाढ सी आयी है। लेकीन ‘द सिक्रेट’ इससे कई मायनो मे आगे है। इसमे बहोत सारे सफलतम व्यक्तीयों के जिंदगी का राज छिपा है। जिसका पाठकोंको लाभ मिल सकता है। इसपर आधारित ‘डीव्हीडी’ भी बहोत ही बढीया सी है। ‘द सिक्रेट’ यह पुस्तक और डीव्हीडी इस दोनो रूपो मे भी पूरी दुनिया मे धुम मचा चुका है। शायद इसका हिंदी संस्करण भी आ गया है। आप इसका मजा अवश्य लिजिए। शायद इससे आपके जीवन मे नयी बहार आए!

No comments:

Post a Comment